Bundi : "ऑपरेशन वज्र प्रहार" के तहत बून्दी पुलिस ने अपराधियो के विरुद्ध लगातार तीसरी बडी कार्यवाही कर 251 अपराधियो को किया गिरफ्तार
ब्यूरो चीफ़ शिवकुमार शर्मा
बूंदी राजस्थान
"ऑपरेशन वज्र प्रहार" के तहत बून्दी पुलिस द्वारा अब तक एक हजार से ज्यादा अपराधियो को किया जा चुका है गिरफ्तार
अभियान में की गई कार्यवाही के परिणामस्वरुप बून्दी जिले मे पिछले वर्ष की तुलना मे अपराध मे 15 प्रतिशत की भारी गिरावट
बूंदी14मई। बून्दी पुलिस इस ध्येय पर काम कर रही की या तो "अपराधी अपराध छोड़ दे या बून्दी छोड़ दे" बून्दी में दहशतगर्दी व अपराधिक गतिविधियो के खिलाफ बून्दी पुलिस का दबिश, गिरफ्तारी व तलाशी अभियान ।
आज सुबह 3.00 एएम से अपराधियों के ठिकानो पर दबिश व तलाशी अभियान है जारी
बून्दी जिला पुलिस अधीक्षक श्री जय यादव ने बताया की में पुलिस मुख्यालय राजस्थान द्वारा चलाये गये राज्य स्थरीय विशेष अभियान के तहत बून्दी जिले में ऐसे अपराधी जो चोरी, लूट, नकबजनी, डकैती मे वांछित, हथियारों के साथ वारदात करते हैं, गली मोहल्लो में भय पैदा करते हैं, जमीन एवं संपति के विवादों को निपटाने मे भय का माहोल पैदा करते हैं, आपराधिक गतिविधिया करते हैं और आपराधिक गैंग के सदस्य है जो गम्भीर अपराध करते हैं जिनकी आपराधिक गतिविधियो मे लगाम लगाने के लिए व उन पर सक्त कानुनी कार्यवाही करने के लिए अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री किशोरी लाल के सुपरविजन में जिले के समस्त वृताधिकारीगण के नेतृत्व में जिले के समस्त थानाधिकारियो एवं उनकी टीमो द्वारा दिनाक 13.05.2023 को ऑपरेशन वज्रप्रहार के तहत 45 टीमे बनाकर 400 अधिकारी/जवानो द्वारा 150 ठिकानो पर एकसाथ दबिश देकर अपराधियो को घेरा तथा अपराधिक ठिकानो की गहन तलाशी ली गई। पुलिस टीमो द्वारा की गई कार्यवाही मे अपराधिक गतिविधियों मे लिप्त रहे 251 अपराधियो को गिरफ्तार किया गया। इस प्रकार बून्दी पुलिस द्वारा अवांछित आपराधिक गतिविधियों में लिप्त अपराधियों एवं असामाजिक तत्वों की धरपकड़ हेतु विशेष अभियान ऑपरेशन वज्र प्रहार चलाया गया। अभियान के दौरान अवैध मादक पदार्थ के तस्कर, अवैध शराब के तस्कर व अवैध आर्म्स के तस्कर भी पकड़े गये विशेष अभियान के दौरान पुलिस अधीक्षक श्री जय यादव द्वारा सम्पूर्ण मॉनिटरिंग करते हुए पुलिस टीमो को आवश्यक दिशा निर्देश देते हुए कार्यवाही को अंजाम दिया गया तथा सम्पुर्ण अभियान मे समस्त पुलिस थानो के पुलिस बल ने सक्रिय भूमिका निभाई।
अभियान का उद्धेश्य :- अभियान का उद्देश्य बून्दी जिले में अपराधो पर लगाम लगाकर अपराधियों में डर व आमजन में विश्वास कायम रखने अपराध पर लगाम लगाने हेतु अभियान में पुलिस टीमों की कार्रवाई जारी है। अपराधियों की सामाजिक प्रतिष्ठा को क्षति करना अपराधी के निवास स्थान के क्षेत्रवासियों में सुरक्षा की भावना पैदा करना गैंग अपराधो पर अंकुश लगाना आर्म्स के प्रयोग पर अंकुश लगाने के उद्देश्य से पुलिस टीमो द्वारा जिले मे कार्यवाहियो जारी है।
अभियान में की गई कार्यवाही के परिणामः अभियान में की गई कार्यवाही के परिणामस्वरुप बून्दी जिले मे पिछले वर्ष की तुलना मे अपराध मे 15 प्रतिशत की भारी गिरावट आयी है । पुलिस जाब्ते के साथ अपराधियों के ठिकाने पर दी गई दबिश के कारण जिले भर के अपराधियों में खौफ पैदा हुआ और इस कार्रवाई के दौरान अपराधिक गतिविधियों में शामिल लोगों को पुलिस टीमों द्वारा पूछताछ की जा रही है। अभियान में पकड़े गए अपराधियों से पुलिस अभी पूछताछ कर रही है जिससे और वारदातो का खुलासा तथा फरार मुलजिमो की गिरफ्तारी की संभावना है अभियान लगातार जारी है ।
जिले में 15 फिसदी घटे अपराधः-एसपी जय यादव ने बताया कि तीन बार अब तक पुलिस ने वज्र प्रहार के तहत कार्यवाही की है, इसमें 1,000 से अधिक अपराधियों को गिरफ्तार किया गया है। इसी का परिणाम है कि जिलें में अप्रत्याशित अपराधों में कमी आई है। जिले में 15 प्रतिशत अपराध कम दर्ज हुए है। उन्होने कहा कि हत्या का प्रथम दृष्टया कोई भी मामला सामने नहीं आया है। फायरिंग का एक भी मामला जिले में सामने नहीं आया, हत्या के प्रयास में भी कमी आई है पिछले वर्ष हत्या के प्रयास 12 मामले दर्ज हुए थे, इस वर्ष 5 ही मामले दर्ज हुए है। पिछले वर्ष 130 चोरी के मामले दर्ज किये गए थे जबकि इस साल 87 मामले ही दर्ज हुए। लूट के भी इस वर्ष 5 के मुकाबले 2 मामले ही दर्ज हुए हैं। छेड़छाड़ के मामले में भी 50 फिसदी कमी आई है। हर अपराध के हेड में कमी दर्ज की गई है। पुलिस ने यह कार्यवाही शनिवार रात 9 बजे से शुरू की है जो रविवार शाम तक जारी रहेगी। आर्म्स एक्ट में एक अपराधी को हथियार सहित गिरफ्तार किया है। वही एक्साइज एक्ट में भी अवैध शराब के साथ बदमाश पकड़े है।